केंद्र ने प्याज की गिरती कीमतों की खबरों के मद्देनजर लाल प्याज की खरीद के लिए बाजार में तत्काल हस्तक्षेप के लिए NAFED और NCCF को दिया निर्देश

केंद्र ने प्याज की गिरती कीमतों की खबरों के मद्देनजर लाल प्याज की खरीद के लिए बाजार में तत्काल हस्तक्षेप के लिए नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड – नेफेड और नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को निर्देश दिया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा कि नेफेड द्वारा किसानों से नौ सौ रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की दर पर करीब चार हजार मीट्रिक टन की खरीद किये जाने की खबर है। नेफेड ने 40 खरीद केंद्र खोले हैं जहां किसान अपना स्टॉक बेच सकते हैं और अपना भुगतान ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। नेफेड ने प्‍याज के स्‍टॉक को खरीद केंद्रों से दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद और कोच्चि ले जाने की व्यवस्था की है।

Related posts

Leave a Comment