गुजरात सरकार ने राज्य के आलू और प्याज उत्पादकों के लिए उत्पादों की ढुलाई और भंडारण के प्रयोजन से तीन सौ तीस करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की है। राज्य के कृषि मंत्री राघवजी पटेल ने कल राज्य विधानसभा में कहा कि आलू और प्याज की कीमतों में कमी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। राज्य सरकार ने आलू के अधिक उत्पादन के कारण इसकी कीमत में आई कमी को देखते हुए आलू उत्पादकों को दो सौ 40 करोड़ रूपये की सहायता देने का निर्णय भी लिया है।
आलू और प्याज की ढुलाई और भंडारण के लिए गुजरात सरकार ने तीन सौ तीस करोड़ रूपये के पैकेज की घोषणा की