कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न भागों में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न भागों में धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में आज ईद-उल-अजहा का पर्व मनाया जा रहा है। लोगों ने स्‍थानीय मस्जिदों में सीमित संख्‍या में कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा की। कुछ राज्‍यों में कोविड प्रतिबंध लागू होने कारण लोगों ने अपने घरों में ही नमाज अदा की। अधिकतर स्‍थानों में सामूहि‍क नमाज अदा करने का आयोजन नहीं हुआ। कई मुस्लिम धर्म गुरूओं और विद्वानों ने लोगों से कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए यह पर्व मनाने की अपील की है।

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने ईंद-उल-अजहा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी है। राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि ईंद-उल-अजहा का त्‍यौहार समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

उपराष्‍ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने कहा कि बलिदान का त्‍यौहार ईंद-उल-अजहा ईश्‍वर के प्रति सर्वोच्‍च समर्पण का प्रतीक है। देशभर में आज ईद-उल-अजहा का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संदेश में आशा प्रकट की यह पर्व मानवीय करूणा, सदभाव और जनसेवा की भावना को और मजबूत करेगा।

Related posts

Leave a Comment