राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने कुख्यात आतंकवादी कुलविन्दरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया को नई दिल्ली के इंदिरागांधी हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। उसे बैंकॉक से पंहुचने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसका संपर्क बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स सहित अन्य आतंकी संगठनों से रहा है। 2019 से फरार कुलविन्दरजीत कई आतंकी घटनाओं में शामिल था। एनआईए ने उसके बारे में सुराग देने वाले के लिए पांच लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।
कुख्यात आतंकवादी कुलविंदर जीत सिंह नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार