सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी मंत्री के बयान को परोक्ष रूप से भी सरकार का बयान नहीं कहा जा सकता, चाहे सामूहिक जिम्मेदारी के सिद्धांत को ही क्यों न लागू किया जाए। पांच सदस्यों की संवैधानिक पीठ ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 19-(2) के अंतर्गत निर्धारित प्रतिबंधों को छोड़कर किसी भी नागरिक की स्वतंत्र अभिव्यक्ति के अधिकार पर कोई अन्य प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता। न्यायमूर्ति एस. अबुल नज़ीर, बी.आर. गवई, ए.एस. बोपन्ना, वी. राम सुब्रह्मण्यम और बी.वी. नागरत्ना की पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने कहा कि धारा 19-(2) के अंतर्गत प्रावधानों की व्यापक व्याख्या की गई है। सुप्रीम कोर्ट का यह निर्णय इस प्रश्न पर आया है कि क्या किसी लोकसेवक की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कोई प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। न्यायमूर्ति नागरत्ना ने अलग से निर्णय लिखा है और कहा है कि वाणी और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बहुत जरूरी अधिकार है, ताकि सभी नागरिकों को शासन के बारे में सही जानकारी हो।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...