जर्मनी के सारब्रुकेन में हाइलो ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के सिंगल्स सेमीफाइनल में आज भारत के किदांबी श्रीकांत और लक्ष्य सेन के मैच होंगे।
भारत के स्टार शटलर किदांबी श्रीकांत ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हांगकांग के एनजी का लॉन्ग अंगसे को 21-11, 12-21, 21-19 से हराया। श्रीकांत का सामना सेमीफाइनल में मलयेशिया के ली जी जिया से होगा।
भारत के लक्ष्य सेन ने थाईलैंड के कुनलावुत विदितसर्न को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में लक्ष्य का सामना सिंगापुर के लोह कीन यू से होगा।