कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज 42 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। पार्टी ने पिछले महीने जारी पहली सूची में एक सौ 24 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। राज्य में 10 मई को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव होगा और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। निर्वाचन आयोग ने सुचारू और निर्बाध मतदान के लिए 58 हजार दो सौ 82 मतदान केंद्र बनाए है। इनमें से 24 हजार 63 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में और 34 हजार दो सौ 19 मतदान केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में है। कुल दो सौ 24 विधानसभा सीटों में से 36 सीटें अनुसुचित जाति और 15 सीटें अनुसुचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

Related posts

Leave a Comment