कांग्रेस ने अजय राय को वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा

कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय को वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने कल आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। सांसद दानिश अली यूपी की अमरोहा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कार्ति चिदंबरम शिवगंगा सीट से और मनिकम टैगोर तमिलनाडु की विरुधनगर संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने राजस्थान की नागौर लोकसभा सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लिए छोड़ दी है। कांग्रेस ने सिक्किम विधानसभा चुनावों के लिए 18 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर दी है।

Related posts

Leave a Comment