आज का अखबार हिंदी 24 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजनीतिक दलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची तथा चुनावों को देखते हुए, बैठकों के दौर का विस्तार से उल्लेख किया है। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक उथलपुथल को दैनिक ट्रिब्यून और जनसत्ता ने प्रमुखता से प्रकाशित किया है। प्रधानमंत्री के भूटान दौरे की चर्चा अमर उजाला सहित अखबारों के पहले पन्ने पर है।

रूस में हुए आतंकी हमले को हरिभूमि और राष्ट्रीय सहारा सहित लगभग सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर विस्तार से दिया है। पत्र लिखता है-दो दशक का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला, रॉक बैंड के संगीत के बीच मची भगदड़ और चित्कारें। राष्ट्रपति पुतिन बोले- खोज कर मारेंगे। देशबंधु ने लिखा है- पुतिन ने राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। विश्व भऱ के नेताओं ने हमले की कड़ी निंदा की। नवभारत टाइम्स ने लिखा है- हमले के बाद, मॉस्को में अस्पतालों में खून देने उमड़े लोग।

अमर उजाला और दैनिक ट्रिब्यून की खबर है कि केंद्र ने प्याज के निर्यात पर, पाबंदी अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई।

नवभारत टाइम्स ने खबर दी है- बस और मेट्रो से चलने वाले होली के दिन दोपहर बाद ही सफर करेंगे। हिन्दुस्तान ने पहले पन्ने पर ब्रज क्षेत्र की होली के रंगबिरंगे चित्र के साथ शीर्षक दिया है- उड़त गुलाल लाल भये बदरा, मारत भर-भऱ झोरी रे रसिया। उधर, हरिभूमि ने अयोध्या में, होली का त्योहार मनाए जाने के साथ लिखा है, रामलला संग पहली होली। राजस्थान पत्रिका ने सूरज ने खेली धरती संग होली शीर्षक देते हुए बड़े से चित्र के साथ लिखा है- नमक की क्यारियों में, कुदरत ने भरे रंग।

राजस्थान की विश्व प्रसिद्ध सांभर झील के किनारे नमक की क्यारियों पर जब सूर्य की किरणें पड़ी तो ऐसा लगा मानो कुदरत ने सतरंगी चुनर ओढ़ ली।

Related posts

Leave a Comment