कर्नाटक सरकार ने राज्य के स्कूलों, कॉलेजों, मूवी थिएटरों, पब, रेस्त्रा और बार में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। कल जारी आदेश में इनफलुएन्जा जैसी बीमारी-आईएलआई और गंभीर श्वसन संक्रमण-एसएआरआई के मामलों में कोविड की जांच अनिवार्य कर दी गई है। दिशा-निर्देशों में नववर्ष मनाने के दौरान कोविड से संबंधित प्रतिबंध भी लागू किए हैं।
कर्नाटका में कल 23 नए कोविड केसेस पाए गए, जिससे राज्य में कुल कोविड केसेस एक हजार दो सौ 29 हैं। मगर विदेश में कोविड के बढ़ते लक्षण को देखते हुए एयरपोर्ट पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। राज्य में कोविड टेस्ट की संख्या दो हजार से पांच हजार तक बढ़ा दी गई है। लोगों को बूस्टर डोज लेने और मास्क पहनने की सलाह दी गई है। अस्पताल में कोविड से जुड़े सुविधाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. के सुधाकर जी ने अस्वस्थ्य किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है।