कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। कांग्रेस-131, भाजपा-67 और जेडी(एस)-22 सीटों पर आगे चल रही है।
प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार बसवराज बोम्बई शिगगांव सीट पर आगे है। भाजपा के विजयेंद्र येदियुरप्पा शिकारीपुरा सीट पर, और जे. प्रीतम गौडा हासन सीट पर बढत बनाए हुए हैं, जबकि पार्टी के सीटी रवि चिकमंगलूर सीट पर और रमेश जारकीहोली गोकक सीट पर पीछे चल रहे हैं। वरुणा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार तथा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया आगे हैं। कनकपुरा सीट पर कांग्रेस के डी.के. शिवकुमार भी आगे चल रहे हैं। जबकि, कांग्रेस के जगदीश शैट्टर हुबली धारवाड सेंट्रल सीट पर पीछे चल रहे हैं।