कर्नाटक में आज सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डी. के शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज सिद्धारमैया राज्य के मुख्यमंत्री और डी. के शिवकुमार उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, उनके साथ कुछ अन्य विधायक भी मंत्रीपद की शपथ लेंगे। इसे देखते हुए सड़कों पर पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं।

मनोनीत मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के समर्थक उनके शपथ ग्रहण समारोह से पहले बेंगलुरु में उनके आवास के बाहर जश्न मनाते दिखे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, आज शपथग्रहन समारोह है। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री सहित आठ विधायक मंत्रीपद के लिए शपथ लेंगे। मैं भी उसमें शिरकत के लिए वहां जा रहा हूं। यह खुशी की बात है कि कर्नाटक में नई सरकार, मज़बूत सरकार आई है। इससे कर्नाटक का विकास होगा और साथ ही देश में अच्छा माहौल बनेगा।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए कंठीरवा स्टेडियम को सजाया जा रहा है। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी आमंत्रित हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला को आमंत्रित किया गया है। सीपीआईएम के सीताराम येचुरी भी आमंत्रित हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समारोह में भाग लेंगे।

Related posts

Leave a Comment