कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य में वर्षा से प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने राज्‍य में वर्षा से प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की

कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बी एस येदियुरप्‍पा ने आज राज्‍य में वर्षा से प्रभावित जिलों की स्थिति की समीक्षा की। इस वर्चुअल समीक्षा बैठक में मुख्‍यमंत्री ने प्रभावित जिलों के उपायुक्‍तों को बाढ और भूस्‍खलन के खतरे वाले स्‍थानों की पहचान करने और वर्षा से होने वाले नुकसान को कम करने के उपाय करने का निर्देश दिया।

मुख्‍यमंत्री ने फसल और संपत्ति को हुए नुकसान की विस्‍तृत रिपोर्ट जल्‍दी तैयार करने को भी कहा ताक‍ि प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जा सके। उन्‍होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों के लिए जरूरी उपकरण खरीदने के लिए राज्‍य सरकार वित्‍तीय मदद देगी। समीक्षा बैठक में वर्षा से प्रभावित 14 जिलों के उपायुक्‍तों ने हिस्‍सा लिया।

Related posts

Leave a Comment