कनाडा में भारतीय वाणिज्य दूतावास में सुरक्षा उल्लंघन के बाद विदेश मंत्रालय ने कनाडा के उच्चायुक्त को तलब किया

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कनाडा के उच्‍चायुक्‍त को कल तलब कर कनाडा में भारत के राजनयिक मिशन और वाणिज्‍य दूतावास पर इस सप्‍ताह अलगाववादियों और चरमपंथी तत्‍वों की कार्रवाई को लेकर कडा विरोध दर्ज कराया है। सरकार ने जबाव मांगा है कि पुलिस की उपस्थिति के बावजूद ऐसे तत्‍वों को राजनयिक मिशन और वाणिज्यिक दूतावास की सुरक्षा भंग करने की अनुमति कैसे दी गई।

इस संबंध में उच्‍चायुक्‍त को बताया गया कि कनाडा सरकार को वियना संधि के अंतर्गत अपने दायित्‍वों का पालन करना जरूरी है। उच्‍चायुक्‍त से कहा गया कि इसमें शामिल जिन लोगों की शिनाख्‍त पहले ही हो चुकी है उन्‍हें गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह आशा की जाती है कि कनाडा सरकार राजनयिकों और मिशन के परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्‍यक कदम उठाएगी ताकि राजनयिक अपने कार्य कर सकें।

Related posts

Leave a Comment