दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने कंझावला मामले के पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत चार दिनों के लिए और बढ़ा दी है। मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सान्या दलाल ने पुलिस हिरासत बढ़ाने का आदेश दिया। दिल्ली पुलिस ने पांचों आरोपियों को सुरक्षा कारणों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पेश किया। आज पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत खत्म हो रही थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। दो जनवरी को कोर्ट ने पांचों को आज तक की पुलिस हिरासत में भेजा था।
कंझावला मामला: दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने चार दिनों के लिए और बढ़ा दी पांचों आरोपियों की पुलिस हिरासत