ओलंपिक में पुरुष हॉकी के पूल-ए में भारत ने स्पेन को तीन-शून्‍य से हराया

ओलंपिक में पुरूष हॉकी के पूल-ए में भारत ने स्पेन को तीन-शून्‍य से हरा दिया है। भारत की ओर से रूपिन्‍दर पाल सिंह ने दो जबकि सिमरनजीत सिंह ने एक गोल किया।

स्पेन के खिलाफ जीत के बाद पूल ए में भारत दूसरे स्थान पर पहुंचा।

पदक तालिका में भारत एक रजत के साथ संयुक्‍त रूप से 34वें स्‍थान पर है जबकि मेज़बान जापान आठ स्‍वर्ण, दो रजत और तीन कांस्‍य के साथ पहले, अमरीका सात स्‍वर्ण, तीन रजत और सात कांस्‍य के साथ दूसरे और चीन छ: स्‍वर्ण, पांच रजत और सात कांस्‍य पदक के साथ तीसरे स्‍थान पर बना हुआ है।

Related posts

Leave a Comment