जापान की मोमिजी निशया तोक्यो ओलिंपिक की स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बनी

जापान की मोमिजी निशया तोक्यो ओलिंपिक की स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे युवा खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने विमेंस इंडिविजुअल स्केटबोर्डिंग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 13 साल की मोमिजी स्केटबोर्डिंग में पहला ओलिंपिक पदक जीतने वाली एथलीट भी बन गई हैं। स्केटबोर्डिंग को पहली बार इसी ओलिंपिक में शामिल किया गया है। इस इवेंट का रजत पदक भी युवा खिलाड़ी ने जीता है। 13 वर्ष की ब्राजील की रायसा लियन ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

Related posts

Leave a Comment