ओडिशा: पुरी में 800 करोड़ रुपये से श्री जगन्नाथ मंदिर विरासत गलियारा परियोजना का आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उद्घाटन किया

ओडिशा: पुरी में 800 करोड़ रुपये से श्री जगन्नाथ मंदिर विरासत गलियारा परियोजना का आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उद्घाटन किया

ओडिशा में, पवित्र शहर पुरी में बहुप्रतीक्षित 800 करोड़ रुपये की श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प या श्री जगन्नाथ मंदिर विरासत गलियारा परियोजना का आज मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उद्घाटन किया। इस परियोजना में तीर्थयात्रियों के लिए पार्किंग क्षेत्र, श्री सेतु, श्री दंड या सड़क, तीर्थयात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए बडा दंड तक एक समानांतर मार्ग, तीर्थयात्री केंद्र, विश्राम सुविधाएं, सामान घर, प्रसाधन और अन्‍य सुविधाएं शामिल हैं। इस ऐतिहासिक पावन अवसर पर समूचे तीर्थ शहर पुरी को फूलों, प्रकाश और भित्तिचित्रों से सजाया गया है।

Related posts

Leave a Comment