ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात जैस्पर के आज देश के पूर्वोत्तर हिस्से में पहुंचने से हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। रिपोर्टों के अनुसार तटीय क्षेत्रों के लोग बिना बिजली के रह रहे हैं और बाढ़ के संकट से जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवात धीरे-धीरे कुछ क्षेत्रों में पहुंचा है। ये भीषण बाढ़ आगामी कई दिनों तक जारी रह सकती है। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित सस्थानों पर जाने को कहा है। पूरे क्षेत्र की नदियों में बाढ़ की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है और जिन क्षेत्रों में नुकसान की आशंका है वहां बिजली आपूर्ति रोक दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया में चक्रवात जैस्पर के देश के पूर्वोत्तर हिस्से में पहुंचने से हजारों लोग प्रभावित
