ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 8 से 11 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज 8 से 11 मार्च तक भारत के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ ऑस्ट्रेलिया के व्यापार और पर्यटन मंत्री डॉन फैरेल और एक उच्च-स्तरीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल आएंगे।

भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के अलावा सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करने के लिए PM मोदी और PM अल्बनीज वार्षिक शिखर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। PM अलबनीज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा, प्रधानमंत्री के रूप में यह मेरी पहली भारत यात्रा होगी और मैं ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच के संबंध को मजबूत करने के लिए तत्पर हूं। भारत के साथ हमारे संबंध मजबूत हैं लेकिन यह और मजबूत हो सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment