प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के आज नौ वर्ष पूरे हो गए हैं। भाजपा केंद्र में अपनी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से एक महीने का जनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत, भारतीय जनता पार्टी 30 जून तक देश भर में कई कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन करेगी। जिला, ब्लॉक तथा बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे और लोकसभा क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाये जाएंगे। एक महीने तक चलने वाले कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, भाजपा के पदाधिकारी और पार्टी के नेता केंद्र सरकार की नीतियों तथा उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
Related posts
मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक बार...
12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान कर...
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी...