उधमपुर में जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मिनी बस के पलटने से 10 महिलाओं समेत 13 तीर्थयात्री घायल

उधमपुर में जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर मिनी बस के पलटने से 10 महिलाओं समेत 13 तीर्थयात्री घायल

जम्‍मू-कश्‍मीर में उधमपुर जिले में जम्‍मू-श्रीनगर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर आज एक मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 13 तीर्थयात्री घायल हो गए जिनमें दस महिलाएं भी शामिल हैं। दो घायलों की स्थिति गंभीर है। यह दुर्घटना उधमपुर जिले के बटाल बलियान इलाके में हुई। दुर्घटनाग्रस्‍त मिनी बस किश्‍तवाड जिले के पडार से मछेल माता यात्रा के श्रद्धालुओं को जम्‍मू ले जा रही थी जब ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। घायलों को उधमपुर जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जम्‍मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।

Related posts

Leave a Comment