जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज एक मिनी बस के पलट जाने से उसमें सवार 13 तीर्थयात्री घायल हो गए जिनमें दस महिलाएं भी शामिल हैं। दो घायलों की स्थिति गंभीर है। यह दुर्घटना उधमपुर जिले के बटाल बलियान इलाके में हुई। दुर्घटनाग्रस्त मिनी बस किश्तवाड जिले के पडार से मछेल माता यात्रा के श्रद्धालुओं को जम्मू ले जा रही थी जब ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायलों को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...