उत्‍पादन से सम्‍बद्ध प्रोत्‍साहन योजना से 7 लाख 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे : पीयूष गोयल

उत्‍पादन से सम्‍बद्ध प्रोत्‍साहन योजना से 7 लाख 50 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि कपडा क्षेत्र में उत्‍पादन से सम्‍बद्ध प्रोत्‍साहन योजना से देश के उत्‍पादों की वैश्विक पहुंच में वृद्धि होगी। उन्‍होंने कहा कि 10 हजार 683 करोड की इस योजना से सात लाख पचास हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम वृहत एकीकृत वस्‍त्र क्षेत्र और परिधान पार्क से निवेश बढेगा। प्रौद्योगिकी विकास को बढावा मिलेगा और हर मेगा पार्क से तीन लाख रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वर्चुअल माध्‍यम से वस्‍त्र उद्योग के प्रतिनिधियों से बातचीत में पीयूष गोयल ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्‍सव के अवसर पर वस्‍त्र उद्योग को अपने लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए सामुहिक रूप से प्रयास करने चाहिए। उन्‍होंने वस्‍त्र उद्योग में सौ बिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्‍य प्राप्‍त करने के लिए वस्‍त्र उद्योग के प्रतिनिधियों से सामुहिक प्रयास करने का आह्वान किया। पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले वर्ष अप्रैल से नवम्‍बर तक वस्‍त्र उद्योग के क्षेत्र में निर्यात में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढकर 17 बिलियन डॉलर हो गया। उन्‍होंने वस्‍त्र क्षेत्र में वस्‍तु और सेवाकर को पांच से 12 प्रतिशत करने के निर्णय पर रोक लगाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्‍यवाद किया।

Related posts

Leave a Comment