विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कल कहा कि उत्तरी गजा में अल-अहली अस्पताल में ईधन, कर्मचारियों और आपूर्ति की कमी के कारण कामकाज ठप्प हो गया है। गजा में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि रिचर्ड पीपरकॉर्न के अनुसार पूरे गजा में 36 में से केवल 9 स्वास्थ्य केन्द्र आंशिक रूप से काम कर रहे हैं और ये सभी स्वास्थ्य केन्द्र दक्षिणी गजा में हैं। अल-अहली अस्पताल में दो दिन पहले तक बड़ी संख्या में घायल हुए लोगों के ऑपरेशन किए जा रहे थे। अस्पताल में अब जूनियर डॉक्टर और नर्स सहित दस कर्मी ही काम कर रहे हैं।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...