उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज और कल कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया है। आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। कल हुई बारिश से राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने राज्य़ आपदा मोचन बल और पुलिस को सतर्क कर दिया है। इसके साथ ही चारधाम जाने वाले तीर्थयात्रियों से खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की गई है।

Related posts

Leave a Comment