आसियान और भारत के बीच आपसी संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने पर बैठक का आयोजन

आसियान और भारत के बीच आपसी संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने पर बैठक का आयोजन

भारत ने आज दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन -आसियान के विदेश‍मंत्रियों और महासचिव की विशेष आसियान-भारत विदेश मंत्री बैठक का आयोजन किया। यह बैठक आसियान और भारत के बीच आपसी संबंधों के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई। बैठक की सह-अध्‍यक्षता विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्‍णनन ने की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक मित्रतापूर्ण और सहयोग के वातावरण में हुई। इसमें भारत और आसियान के बीच संबंधों को रेखांकित किया गया। मंत्रालय ने कहा कि भारत की पूर्वी देशों से संबंधित नीति और दृष्टिकोण विस्‍तृत हिन्‍द-प्रशांत क्षेत्र के लिए आसियान की महत्‍वपूर्ण भूमिका है।

बैठक में ब्रुनेई, कम्‍बोडिया, मलेशिया, वियतनाम, फिलिपींस, लाओ और थाईलैंड के विदेश मंत्री तथा आसियान के महासचिव शामिल हुए। बैठक में कोविड-19, वाणिज्‍य और व्‍यापार, सम्‍पर्क, शिक्षा और क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर बातचीत हुई।

Related posts

Leave a Comment