उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले चार-पांच दिन घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आकाशवाणी से बातचीत में मौसम विभाग के प्रवक्ता आर.के. जेनामणि ने बताया कि इससे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित होंगे।
पंजाब के एरिया है- अमृतसर, चंडीगढ़ से लेकर के हरियाणा का हिसार, एनसीआर पूरा दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुडगांव सब जगह में डेन्स टू् वेरी डेन्स फोग है विजिबिलिटी फीफ्टी और सम प्लेसिस में भी जीरो है और उत्तर प्रदेश में भी बहुत बड़ा है फोग, इसी के कारण जो है हमारा जो आना-जाना होता है रोड़, ट्रांसपोर्ट और उसके साथ-साथ और फ्लाईट का और ट्रेन का एफेक्टेट होता है इसलिए हम लोग जो है रेड कलर वार्निंग ये एरिया में दिया है और ये जो फोग है अभी तीन दिन रहेगा।