उत्‍तर प्रदेश में पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालू नदियों में स्‍नान कर रहे हैं

उत्‍तर प्रदेश में पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालू नदियों में स्‍नान कर रहे हैं

उत्‍तर प्रदेश में पौष पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालू नदियों में स्‍नान कर रहे हैं। इसी स्‍नान के साथ आज प्रयागराज में संगम तट पर लगने वाले वार्षिक माघ मेले की शुरुआत हो रही है।

पवित्र गंगा नदी के तट पर लाखों श्रद्धालुओं और साधु-संतों की भीड़ प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, हापुड़ और कानपुर जैसे शहरों में ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान के लिए मौजूद है। कड़कड़ाती ठंड के बीच श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर रहे हैं और पूजा अर्चना के साथ ही दान पुण्य कर रहे हैं। गंगा यमुना और सरस्वती के संगम प्रयागराज में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद है। प्रयागराज में लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाला माघ मेला आज पोस्ट पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हो जाएगा जो कि महाशिवरात्रि के स्नान के साथ मार्च में समाप्त होगा। मेला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment