उत्तर प्रदेश में अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया जायेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख लोगों को कोविड टीका लगाया जायेगा। पूरे राज्य में महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश में एक जून से कोविड टीकाकरण का महा अभियान चलाया जा रहा है और कल इस अभियान के तहत रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले महीने से प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण को बढ़ाकर तीन गुना यानी दस लाख करने के निर्देश दिए हैं और इस सिलसिले में स्टाफ, टीकाकरण केंद्रों और अन्य सुविधाओं की तैयारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में टीकाकरण अभियान के लिए पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। आने वाले सोमवार से प्रदेश के हर जिले में कम से कम दो विशेष टीकाकरण सत्र सिर्फ महिलाओं के लिए आयोजित किए जाएंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को टीके लगाए जा सकें। सरकार ने व्यापारी संगठनों, हाउसिंग सोसायटी और दूसरी संस्थाओं को आगे आने और अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी से विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित करवाने के संबंध में संपर्क करने की अपील की है।

Related posts

Leave a Comment