उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्‍य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। 760 सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में चार मई और ग्‍यारह मई को होंगे। मतगणना 13 मई को होगी। नगर निगम चुनाव अधिकारी कल अधिसूचना जारी करेंगे। नामांकन 17 अप्रैल से भरे जा सकेंगे। 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होंगी और 20 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 21 अप्रैल को प्रत्‍याशियों को चुनाव चिन्‍ह आवंटित किए जाएंगे। राज्‍य चुनाव आयुक्‍त मनोज कुमार ने कहा है कि आदर्श आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है।

Related posts

Leave a Comment