उत्तर प्रदेश: कानपुर के घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही एक बस दुर्घटना ग्रस्त हुई। पूर्वी कानपुर के DCP प्रमोद कुमार ने बताया, “सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एम्बुलेंस भेजी गई। दुर्घटना में 5-6 लोगों की मृत्यु की जानकारी मिली है। बस चालक की तलाश और राहत कार्य जारी है।”
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कानपुर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने तथा प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख व्यक्त किया है।