मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से उत्तर पश्चिम भारत के कई भागों से मॉनसून की वापसी शुरू हो गई है। विभाग का कहना है कि देश के उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सो से मॉनसून वापसी की शुरूआत के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी मॉनसून के बारे में अनुमान व्यक्त किया है कि दक्षिण राज्यों में अक्टूबर से दिसम्बर के बीच सामान्य बारिश होगी।
उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों से आज मानसून की वापसी शुरू हुई