ईरान ने रूस के साथ Sukhoi-35 युद्धक विमान खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दिया

ईरान ने रूस के साथ Sukhoi-35 युद्धक विमान खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दिया

ईरान ने रूस के साथ सुखोई-35 युद्धक विमान खरीदने के सौदे को अंतिम रूप दे दिया है, हालांकि रूस ने अभी इस सौदे की पुष्टि नहीं की है। पारंपरिक हथियारों की खरीद को लेकर ईरान पर लगा संयुक्‍त राष्‍ट्र प्रतिबंध वर्ष-2020 में हटाए जाने के बाद रूस ने कहा था कि वह सुखोई-35 जेट की बिक्री के लिए तैयार है। यूक्रेन आरोप लगाता रहा है कि ईरान रूस को शहीद 136 कामीकाजी ड्रोन की आपूर्ति कर रहा है जिसका उपयोग नागरिक ठिकानों पर हमले के लिए हो रहा है। अमरीका ने भी ईरान और रूस के बीच गहराते सैन्‍य संबंधों पर चिंता प्रकट की है।

Related posts

Leave a Comment