ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए

ईरान ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए

ईरान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। सीमा के निकट बलूचिस्तान प्रांत के गांव में ये हमले हुए। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि आतंकी ग्रुप जैश अल-अद्ल के दो ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में दो बच्‍चों की मृत्‍यु हुई और तीन घायल हो गए। सिस्‍तान-बलूचिस्‍तान क्षेत्र में जैश अल-अद्ल सबसे अधिक सक्रिय और प्रभावी सुन्नी आतंकी गुट है।

तेहरान का दावा है कि इस गुट ने पिछले महीने पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में ईरान के सुरक्षाबलों पर हमले किए थे। इन हमलों में 12 से अधिक पुलिस अधिकारी मारे गए थे।

Related posts

Leave a Comment