इस्रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, हमास के खिलाफ जारी युद्ध को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी नहीं रोक सकता

इस्रायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा, हमास के खिलाफ जारी युद्ध को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी नहीं रोक सकता

इस्रायल के प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ जारी युद्ध को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय भी नहीं रोक सकता। हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने दक्षिण अफ्रीका के इस आरोप पर दो दिन तक सुनवाई की थी कि इस्रायल, फलस्तीनी लोगों का सामूहिक नरसंहार कर रहा है। इस्रायल ने इन आरोपों को निंदनीय और पाखंड बताया है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी याचिका में इस्रायल को हवाई और ज़मीनी हमले रोकने का आदेश देने का अनुरोध किया था। इस्रायल कहता रहा है कि हमास के विरुद्ध युद्ध को रोकना हमास की जीत होगा।

इस बीच,गज़ा पट्टी में इस्रायल की बमबारी जारी है। इस्रायल के प्रधानमंत्री ने कहा है कि विस्थापित फलस्तीनियों को उत्तरी गज़ा में लौटने की अनुमति देने की फिलहाल कोई योजना नहीं है।

Related posts

Leave a Comment