इस्राइल के लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे बेन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि दक्षिणपंथी गठबंधन के सहयोगियों के साथ कई सप्ताह के गहन विचार-विमर्श के बाद उन्होंने नई सरकार के गठन का समझौता कर लिया है। बेन्यामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रपति इसाक हरजोग को इस बारे में सूचित किया। इस्राइल के राष्ट्रपति द्वारा नई सरकार के गठन के लिए तय की गई आधी रात की समय-सीमा समाप्त होने से कुछ ही मिनट पहले बेन्यामिन नेतन्याहू ने ट्वीटर पर इस बारे में घोषणा की।
इस्राइल में बेन्यामिन नेतन्याहू ने नई सरकार के गठन का समझौता तय किया