इस्राइल में पूर्व प्रधानमंत्री बेन्यामिन नेतन्याहू ने सत्ता में वापसी की है। उनकी दक्षिणपंथी लिकुड पार्टी और सहयोगी दलों ने मंगलवार को हुए संसदीय चुनाव में जीत हासिल की।
पिछले चार वर्ष से भी कम समय में इस्राइल में यह पांचवां संसदीय चुनाव था। 73 वर्षीय बेन्यामिन नेतन्याहू पिछले 15 वर्ष में पांच बार प्रधानमंत्री चुने गये हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम नेतन्याहू को जीत पर बधाई दी है।
