संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) ने कहा है कि इस वर्ष वैश्विक स्तर पर जबरन विस्थापित किए गए लोगों की संख्या आठ करोड़ 40 लाख से अधिक हो गई है। विस्थापन का कारण हिंसा, असुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के कारक शामिल है। एजेंसी की अर्धवार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि बडे पैमाने पर आंतरिक विस्थापन में वृद्धि हुई है। कोविड के कारण सीमा प्रतिबंधों के बावजूद विशेष रूप से अफ्रीका सहित दुनिया भर में लोग पलायन कर रहे हैं। शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र के उच्चायुक्त फिलिपो ग्रांदी ने कहा कि संघर्ष, कोविड, गरीबी, खाद्य असुरक्षा और जलवायु परिवर्तन ने विस्थापितों की मानवीय दुर्दशा को बढ़ा दिया है। इस बीच, म्यांमा और अफगानिस्तान में हिंसा के कारण घर छोड़ने वालों की संख्या में वृद्धि हुई है।
Related posts
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 5 लाख नए मतदाता जोड़े
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले, निर्वाचन आयोग ने मतदाता पंजीकरण के नए आंकड़े जारी किए...
अमेरिका की नाकाबंदी के कारण ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य फिर बंद किया
ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने अमरीका के साथ इस्लामाबाद में हुई वार्ता का...
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट पर गहरी चिंता व्यक्त की
ब्राजील, मैक्सिको और स्पेन की सरकारों ने क्यूबा के लोगों के सामने मौजूद गंभीर मानवीय संकट...