आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 1.62 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस वित्त वर्ष में अब तक उसने 1.79 करोड़ करदाताओं को 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं। इसमें आकलन वर्ष 2020-21 के 1.41 करोड़ रिफंड शामिल हैं, जो 27,111.40 करोड़ रुपये के हैं।

आयकर विभाग ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल 2021 से 24 जनवरी 2022 के बीच 1.79 करोड़ से अधिक मतदाताओं को 1,62,448 करोड़ रुपये से अधिक के रिफंड जारी किए हैं।’’

CBDT issues refunds of over Rs. 1,62,448 crore to more than 1.79 crore taxpayers from 1st Apr,2021 to 24th Jan,2022. Income tax refunds of Rs. 57,754 crore have been issued in 1,77,35,899 cases &corporate tax refunds of Rs. 1,04,694 crore have been issued in 2,23,952 cases(1/2)

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) January 27, 2022

Related posts

Leave a Comment