आजादी का अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत राष्‍ट्रपति भवन में एक दौड़ का आयोजन किया गया

आजादी का अमृत महोत्‍सव के अंतर्गत आज राष्‍ट्रपति भवन में एक दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्‍य स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था। राष्‍ट्रपति राम नाथ कोविंद की पत्‍नी सविता कोविंद ने इस दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच किलोमीटर की यह दौड़ राष्‍ट्रपति भवन के प्रांगण से शुरू हुई और इसका समापन राष्‍ट्रपति भवन के ही खेल परिसर में हुआ। इस दौड़ में राष्‍ट्रपति कोविंद के अतिरिक्त राष्‍ट्रपति सचिवालय के अन्‍य अधिकारियों ने भी हिस्‍सा लिया।

Related posts

Leave a Comment