आज के अखबारों की सुर्खियां 16 जुलाई 2021

आज के अखबारों की सुर्खियां 16 जुलाई 2021

वाराणसी में प्रधानमंत्री का बयान अखबारों की बड़ी खबर है। अमर उजाला की सुर्खी है – पूरे सामर्थ्य से कोरोना संकट का मुकाबला कर उत्तर प्रदेश बना अभूतपूर्व। विपक्ष पर निशाना – कहा भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद नहीं, अब विकासवाद। पंजाब केसरी की टिप्पणी है मोदी ने थपथपाई योगी की पीठ। लोकसत्य की सुर्खी है – विकासवाद से चल रही है यू.पी. सरकार।

दैनिक भास्कर की बड़ी खबर है – दुनिया कोरोना की तीसरी लहर के शुरुआती चरण में । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि डेल्टा वैरिेएंट 111 देशों में पहुंचा। नए रोगी और मौतें बढ़ने लगी हैं। पिछले चार हफ्ते से बढ़ रहे हैं केस। उधर जनसत्ता ने देश में कोविड रोगियों की बढ़ती संख्या पर लिखा है – दो हजार बढ़ी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या। अमर उजाला का कहना है – दो दिन में दस हजार से ज्यादा बढ़े कोरोना के नए रोगी। वायरस ने डेढ़ साल में 230 बार बदला रूप। डेल्टा को मिला एक और वैरिएंट। वैज्ञानिकों ने सरकार को दी जानकारी। नए म्यूटेशन पर निगरानी हुई शुरू, जल्द मिलेगी जानकारी।

पश्चिम बंगाल में हिंसा पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट का उल्लेख सभी अखबारों ने किया है। राष्ट्रीय सहारा का कहना है – कलकत्ता हाईकोर्ट को सौंपे रिपोर्ट में आयोग ने राज्य में स्थिति को कानून के शासन की जगह शासक के शासन का प्रदर्शन करार दिया।

Related posts

Leave a Comment