आज का अखबार हिंदी 6 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 6 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन की खबरें आज भी अखबारों में हैं। अमर उजाला की सुर्खी है तीरंदाजी में दोहरा स्‍वर्णिम निशाना, स्‍क्‍वॉश में भी स्‍वर्ण। नवभारत टाइम्‍स के शब्‍द है गोल्‍ड, गोल्‍ड, गोल्‍ड पदकों की संख्‍या 86 हुई। क्रिकेट विश्‍व कप के धमाकेदार आगाज को भी अखबारों ने प्रमुखता दी है, राजस्‍थान पत्रिका की पहली खबर है मैदान में चौकों-छक्‍कों की होगी धूम।

गृहमंत्री अमित शाह का यह कथन कि कठोरता से नष्‍ट करना होगा आतंकी तंत्र राष्‍ट्रीय सहारा में है। पत्र आगे लिखता है – केंद्रीय एजेंसियों के लिए प्रशिक्षण प्रणाली होनी चाहिए।

साहित्‍य का नोबल पुरस्‍कार नार्वे के लेखक जॉन फोसे को देने की घोषणा नवभारत टाइम्‍स सहित सभी अखबारों में हैं। पत्र कहता है कि शब्‍दों में बांधी कष्‍टप्रद भावनाएं, अनकही को आवाज देने वाले फोसे ने नाटक और गद्य में अलग-अलग तरह के प्रयोग किए है ।

सेवा क्षेत्र में आया बूम सितंबर में इस क्षेत्र की गतिविधियां 13 साल के ऊंच स्‍तर पर। राष्‍ट्रीय सहारा में प्रमुखता से है। पत्र के अनुसार समग्र व्‍यापार में सुधार की वजह से इस क्षेत्र में तेजी से बढ रही है नौकरियां।

सितंबर की गर्मी ने इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़े। देशबंधु सहित अधिकतर अखबारों में हैं। पत्र ने यूरोपीय संघ और जापान के वैज्ञानिकों की ओर से जारी आंकड़ों में चौंकाने वाली जानकारी दी है। जनसत्‍ता ने इसे चिंताजनक बताते हुए लिखा है कि जनवरी से सितंबर के बीच वैश्विक तापमान औसत से शून्‍य दशमलव पांच-दो डिग्री ज्‍यादा रहा।

सिक्किम में प्राकृतिक आपदा से संबंधित खबरें भी अखबारों में हैं। राजस्‍थान पत्रिका का आकलन है कि सिक्किम में तीन सौ बीस खतरनाक झीलें बन सकती हैं तबाही का मंजर। पत्र को लगता है कि ग्‍लेशियर पिघलने की दर में वृद्धि के कारण झीलें बढ़ रही हैं।

दैनिक भास्‍कर की खास खबर है, आर्टिफिशियल इंटेलिजैंस, ब्‍लडप्रेशर की तरह नापेगा डिप्रेशन, बताएगा आप कितने तनाव में हैं। पत्र का कहना है कि एआई मरीजों को डिप्रशेन से उबारने के तरीके भी बताएगा।

Related posts

Leave a Comment