छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची प्रकाशित

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची प्रकाशित

छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गयी है और राज्य के सभी मतदान केंद्रों में प्रदर्शित कर दी गयी है। हमारे रायपुर संवाददाता ने बताया कि राज्य में 18 लाख से अधिक मतदाता पहली बार मताधिकार का उपयोग करेंगे।

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जो विशेष अभियान चलाया गया, उसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या में 7 लाख, 19 हजार से अधिक की बढ़ोत्तरी हुई है। अब राज्य में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार से अधिक मतदाता हो गए हैं। छत्तीसगढ़ देश के ऐसे कुछ राज्यों में शामिल है, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरूषों के मुकाबले अधिक है। राज्य में वर्तमान में 18 से 20 आयु वर्ग के ऐसे करीब 18 लाख अड़सठ हजार मतदाता हैं, जो इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे।

राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासोहब कंगाले ने बताया कि मतदाता सूची में नये नाम जोड़ने की कार्यवाही अभी जारी रहेगी और चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि के दस दिन पहले तक नए नाम जोडने संबंधी आवेदन स्‍वीकार किए जाएंगे।

Related posts

Leave a Comment