अयोध्या में भव्य राम मंदिर से जुड़े समाचार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अयोध्या दौरे को अख़बारों ने प्रमुखता से दिया है। राजस्थान पत्रिका ने लिखा है- नेपाल की पवित्र नदियों के जल से होगा भगवान राम का अभिषेक। राष्ट्रीय सहारा की ख़बर है- राम मंदिर में छह सौ तेरह किलोग्राम का घंटा बजेगा, दस किलोमीटर तक सुनाई देगी आवाज। अमर उजाला, पंजाब केसरी और दैनिक जागरण की सुर्खी है- राम नगरी को प्रधानमंत्री देंगे कई परियोजनाओं की सौगात। वहीं, नवभारत टाइम्स लिखता है- श्री मोदी कई किलोमीटर का रोड़-शो करेंगे।
केन्द्र, असम सरकार और उल्फा के बीच हुए शांति समझौते, पर जनसत्ता का कहना है-पूर्वोत्तर में नए दौर की शुरुआत। दैनिक ट्रिब्यून और वीर अर्जुन केशब्द हैं- उल्फा के साथ बारह साल की वार्ता के बाद हुआ समझौता।
दैनिक भास्कर के कारोबार पन्ने की सुर्खी है- इस वित्त वर्ष में आठ करोड़ से ज्यादा आई.टी.आर. दाखिल हुए। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार, 2023 में भारती यशेयर बाजार ने निवेशकों को किया मालामाल।
हिन्दुस्तान की ख़बर है- देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन नमो भारत का पच्चीस किलोमीटर तक ट्रायल किया गया।
हरिभूमि के अनुसार, कुवैत का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों को पार्ट टाइम जॉब और घर से काम करने की अनुमति।
बड़ी राहत शीर्षक से राजस्थान पत्रिका लिखता है- कैंसर रोगियों के लिए पहला सिरप।
टाटा मैमोरियल अस्पताल ने तैयार किया और देशबंधु की ख़बर है सर्दी बढ़ने के साथ ही देश में कोरोना के सात सौ सत्तानवे नए मामले सामने आए।