मौसम विभाग ने आज देश के उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के ज्यादातर स्थानों पर अत्यधिक घना कोहरा बना रहेगा।
वहीं राजस्थान के उत्तरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर और जम्मू-कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश के निचले इलाक़ों में भी छिटपुट स्थानों पर घने कोहरे का अनुमान है।
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ तथा उत्तर प्रदेश में आज कई स्थानों पर ठंड बनी रहेगी। अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब बनी हुई है। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 363 अंक दर्ज किया गया।