आईपीएल क्रिकेट में, चेन्नई सुपर किंग्स ने डेल्‍ही कैपिटल्‍स को 91 रनों से हराया

आई पी एल क्रिकेट में कल रात चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने डेल्‍ही केपिटल्‍स को 91 रन से हरा दिया। नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्‍टेडियम में चेन्‍नई ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 208 रन बनाये। डेवन कॉन्‍वे ने 87 और रितुराज गायकवाड ने 41 रन का योगदान किया।

डेल्‍ही कैपिटल्‍स की टीम 17 ओवर और चार गेंद में केवल 117 रन ही बना सकी।

दूसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 67 रन से हराया।

आई पी एल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। मैच डी वाई पाटिल स्‍टेडियम में शाम साढे सात बजे से खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment