अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रिपब्लिकन सांसदों का आह्वान किया है कि वे देश को एक करने और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण का काम पूरा करने में उनका साथ दें। अपने दूसरे स्टेट आफॅ द यूनियन सम्बोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ने विभाजित संसद में मौजूद मतभेदों को दूर करने का आह्वान किया। जनवरी में प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन पार्टी का बहुमत होने के बाद यह उनका पहला सम्बोधन था। जो बाइडन ने अपने 72 मिनट के सम्बोधन में विपक्षी दल के साथ मिलकर काम करने की शपथ ली और कहा कि अमेरिका की कहानी प्रगति की है और ये मुसीबतों से उबर कर मजबूत बना है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र अडिग और अखंडित है। उन्होंने बताया कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में कोविड महामारी के बाद प्रगति हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने तथाकथित चीनी जासूसी बैलून की घुसपैठ की घटना को देखते हुए अमरीकी सम्प्रभुता की रक्षा की प्रतिज्ञा ली।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रिपब्लिकन सांसदों से देश को एक करने, अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में साथ देने का आह्वान किया