अंतर्राष्ट्रीय हॉकी परिसंघ – एफआईएच ने अगले साल होने वाले पेरिस ओलिंपिक हॉकी टूर्नामेंट के लिए योग्यता मानदण्ड की घोषणा कर दी है। ये महिला और पुरुष दोनों श्रेणियों के लिए घोषित की गई है। अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति और एफआईएच के कार्यकारी बोर्ड की स्वीकृति के बाद एफआईएच ने इसकी घोषणा की है। ओलिंपिक हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला श्रेणी में बारह-बारह टीम होंगी और इनमें 16 खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रक्रिया के अनुसार मेज़बान देश फ्रांस को दोनों श्रेणियों में सीधे प्रवेश मिल जाएगा। महाद्वीपीय प्रतियोगिताओं के पांच विजेताओं को भी सीधे प्रवेश मिलेगा।
Related posts
कल का मौसम: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी
कल का मौसम: IMD का बड़ा अलर्ट, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने...
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा तोहफा! 1 शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, आज रिकॉर्ड डेट
मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया बड़ा तोहफा! 1 शेयर पर मिलेंगे 5 बोनस शेयर, आज रिकॉर्ड डेट...
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: ‘कैप्टन कूल’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाए माही
एमएस धोनी का 45वां जन्मदिन: ‘कैप्टन कूल’ पर फैंस ने लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर छाए...