अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि अमरीकी प्रशासन 2022 में चीन के पेइचिंग में होने वाले शीतकालीन ओलिंपिक खेलों के राजनयिक बहिष्कार पर विचार कर रहा है। राजनयिक बहिष्कार के बाद अमरीका इन खेलों में आधिकारिक सरकारी प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजेगा, लेकिन अमेरिकी खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी। मानवाधिकार समर्थकों ने चीन को मानवाधिकार के खराब रिकॉर्ड के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए विभिन्न देशों से इन खेलों में भाग न लेने की अपील की है । मानवाधिकार समर्थक पेइचिंग ओलिंपिक खेलों को नरसंहार खेल बता रहे हैं। चीन सरकार के अधिकारियों ने किसी भी बड़े बहिष्कार के विरुद्ध कड़े जवाब की चेतावनी दी है।
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...